Jasprit Bumrah Biography in Hindi | जसप्रीत बुमराह का जीवन परिचय, करियर, पत्नी, रिकॉर्ड और नेट वर्थ

Jasprit Bumrah Biography in Hindi | जसप्रीत बुमराह का जीवन परिचय, करियर, पत्नी, रिकॉर्ड और नेट वर्थ

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का क्रिकेट जगत में स्वागत हैं। दोस्तों आज के इस आर्टिकल के जरिए में Jasprit Bumrah का जीवन परिचय आसान हिंदी भाषा में आपके साथ शेयर करने वाला हु, जो आपको बहुत इंस्पायर करेगा।

Table of Contents

Jasprit Bumrah Biography in Hindi – Jasprit Bumrah का जीवन परिचय

दोस्तों जसप्रीत बुमराह आज भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे घातक और भरोसेमंद तेज बॉलरों में गिने जाते हैं। उनकी यॉर्कर बोलिंग, अनोखा एक्शन और डेथ ओवरों में बहुत शानदार प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया के टॉप बॉलर्स में शामिल कर दिया हुआ है।

दोस्तों जसप्रीत बुमराह का नाम आते ही सभी क्रिकेट फैंस के मन में एक ऐसे गेंदबाज की छवि बनती है, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदल सकता है। फिर चाहे वो टेस्ट क्रिकेट हो, ODI हो या T20।

हर फॉर्मेट में उन्होंने अपने आप को दूसरों से बेस्ट साबित किया हुआ है। उनकी कहानी सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की कहानी है। तो चलिए बिना समय को गंवाए जसप्रीत बुमराह की जीवनी को शुरुआत करते हैं।

Jasprit Bumrah Biography in Hindi

जसप्रीत बुमराह का प्रारंभिक जीवन (Early Life of Jasprit Bumrah)

दोस्तों जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। और वे एक साधारण पंजाबी परिवार से आते हैं।

बचपन में ही उनके पिता जसबीरसिंह बुमराह का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी माँ दलजीत कौर बुमराह ने उन्हें अकेले ही पाला और उनकी परवरिश की जिम्मेदारी निभाई।

बचपन से ही बुमराह खेलों में बहुत रुचि रखते थे, खासकर के क्रिकेट में। हालांकि उनका शुरुआती सफर आसान नहीं था। उनके पास उस समय आधुनिक ट्रेनिंग की सुविधाएँ नहीं थीं, लेकिन उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें आगे बढ़ाया।

जसप्रीत बुमराह का परिवार (Jasprit Bumrah Family)

जसप्रीत बुमराह का परिवार उनके जीवन का सबसे मजबूत सहारा रहा है।

  • पिता: जसबीर सिंह (स्वर्गवासी)
  • माता: दलजीत कौर बुमराह (स्कूल प्रिंसिपल)
  • पत्नी: संजना गणेशन (स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और मॉडल)
  • बेटा: अंगद बुमराह

दोस्तों उनकी माँ दलजीत कौर बुमराह ने अकेले ही उन्हें बड़ा किया और शिक्षा के साथ-साथ क्रिकेट में भी आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। दोस्तों आज भी बुमराह अपनी सफलता का श्रेय अपनी माँ और अपने परिवार को देते हैं।

जसप्रीत बुमराह की शिक्षा (Education of Jasprit Bumrah)

जसप्रीत बुमराह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नरेंद्र मोदी स्कूल, अहमदाबाद से की और
वे पढ़ाई में भी अच्छे थे, लेकिन उनका मुख्य ध्यान हमेशा क्रिकेट की तरफ ही रहा है।

स्कूल के दिनों में ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और धीरे-धीरे वे तेज गेंदबाजी की ओर आकर्षित होने लगे। हालांकि उन्होंने कोई बड़ी प्रोफेशनल डिग्री नहीं ली, क्योंकि उनका पूरा फोकस क्रिकेट में करियर बनाने पर ही था।

🏏 क्रिकेट की ओर पहला कदम (Early Interest in Cricket)

दोस्तों बचपन में बुमराह टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करते थे। उनकी गेंदबाजी की खास बात यह थी कि उनका एक्शन अलग और अनोखा था, जिसे देखकर लोग शुरुआत में हैरान रहते थे।

फिर धीरे-धीरे उन्होंने कोचिंग लेना शुरू किया और स्थानीय क्रिकेट क्लबों में खेलना शुरू किया। यहीं से उनके प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की नींव पड़ी।

Jasprit Bumrah Biography Highlights (Quick Info)

जानकारी विवरण
पूरा नाम जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह
जन्म 6 दिसंबर 1993
जन्म स्थान अहमदाबाद, गुजरात, भारत
उम्र 32 वर्ष (2026)
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा पेशेवर क्रिकेटर
भूमिका तेज गेंदबाज
बल्लेबाजी शैली दाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैली राइट आर्म फास्ट
पिता जसबीर सिंह बुमराह
माता दलजीत कौर बुमराह
पत्नी संजना गणेशन
बेटा अंगद बुमराह
घरेलू टीम गुजरात
IPL टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
अंतरराष्ट्रीय टीम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम
ODI डेब्यू 23 जनवरी 2016 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
T20I डेब्यू 26 जनवरी 2016 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
टेस्ट डेब्यू 5 जनवरी 2018 (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ)
जर्सी नंबर 93

क्यों खास हैं जसप्रीत बुमराह?

जसप्रीत बुमराह को खास बनाने वाली चीज़ है उनका “unorthodox bowling action” और “deadly yorkers”।

वे डेथ ओवर्स में बहुत कम रन देते हैं और विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि आज वे दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिने जाते हैं।

क्रिकेट की शुरुआत (Beginning of Cricket Journey)

जसप्रीत बुमराह का क्रिकेट सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन में उन्होंने टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत की, जहां उनकी अनोखी गेंदबाजी शैली ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा।

उनका एक्शन सामान्य गेंदबाजों से बिल्कुल अलग था, लेकिन यही “अलगपन” आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया।
धीरे-धीरे उन्होंने स्थानीय कोचिंग और क्रिकेट अकादमी में प्रवेश लिया, जहां उनकी गेंदबाजी को प्रोफेशनल रूप दिया गया।

शुरुआत में कई लोगों ने उनके एक्शन पर बहुत सवाल उठाए, लेकिन उनके कोच ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और लगातार सुधार पर काम किया।

घरेलू क्रिकेट करियर (Domestic Cricket Career)

जसप्रीत बुमराह ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत गुजरात टीम से की।

रणजी ट्रॉफी डेब्यू

बुमराह ने रणजी ट्रॉफी 2013–14 में गुजरात के लिए अपना प्रथम श्रेणी (First-Class) डेब्यू किया था।

अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करके यह साफ कर दिया कि वह लंबे समय तक क्रिकेट में टिकने वाले बॉलर हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी और घरेलू प्रदर्शन

लिस्ट-A क्रिकेट में भी उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी यॉर्कर गेंदें और डेथ ओवर्स में नियंत्रण ने उन्हें जल्दी ही पहचान दिलाई।

जसप्रीत बुमराह की पहचान कैसे बनी?

घरेलू क्रिकेट में बुमराह की सबसे बड़ी ताकत थी:

  • सटीक यॉर्कर
  • तेज गति
  • दबाव में शांत रहना
  • विकेट लेने की क्षमता

दोस्तों इन्हीं गुणों के कारण IPL टीमों की नजर उन पर पड़ी।

जसप्रीत बुमराह का IPL करियर (Jasprit Bumrah IPL Cariar)

जसप्रीत बुमराह का IPL करियर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

मुंबई इंडियंस से जुड़ाव

बुमराह को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने IPL में शामिल किया। शुरुआत में उन्हें बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन जैसे ही उन्हें अवसर मिला, उन्होंने खुद को साबित कर दिया।

IPL डेब्यू और शुरुआती प्रदर्शन

बुमराह ने अपने IPL डेब्यू मैच में विराट कोहली को LBW Out करके अपनी आईपीएल की पहली विकेट ली और अपनी गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया।

उनकी तेज यॉर्कर और डेथ ओवर की गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को कई हारे हुए मैचेस जिता दिए। फिर धीरे-धीरे वे टीम के मुख्य गेंदबाज बन गए।

मुंबई इंडियंस के लिए योगदान

बुमराह मुंबई इंडियंस की सफलता के सबसे बड़े स्तंभों में से एक रहे हैं। उन्होंने टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है और कई महत्वपूर्ण विकेट लिए हुए है।

जसप्रीत बुमराह के IPL करियर की खास बातें:

  • डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज
  • कम रन देना और ज्यादा विकेट लेना
  • दबाव में शानदार प्रदर्शन
  • लगातार सुधार और निरंतरता

जसप्रीत बुमराह IPL में क्यों बने सुपरस्टार?

जसप्रीत बुमराह को IPL में सुपरस्टार बनाने वाले कारण:

  • उनका अनोखा एक्शन
  • यॉर्कर गेंदों पर जबरदस्त नियंत्रण
  • बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता
  • मैच फिनिश करने की कला

IPL करियर का असर

दोस्तों IPL ने बुमराह को सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं बनाया, बल्कि उन्हें भारतीय टीम का मुख्य हथियार बना दिया है। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें जल्द ही भारत की राष्ट्रीय टीम में क्रिकेट खेलने का मौका मिल गया।

जसप्रीत बुमराह का अंतरराष्ट्रीय करियर (International Career of Jasprit Bumrah)

जसप्रीत बुमराह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर बेहद शानदार और तेज़ी से आगे बढ़ने वाला रहा। घरेलू क्रिकेट और IPL में दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला।

जसप्रीत बुमराह का ODI करियर (One Day International)

जसप्रीत बुमराह ने अपना ODI डेब्यू 23 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। अपने शुरुआती मैच से ही उन्होंने अपनी यॉर्कर और डेथ ओवर गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था।

जसप्रीत बुमराह का T20I करियर (T20 International)

दोस्तों T20 क्रिकेट में बुमराह को भारत का “डेथ ओवर स्पेशलिस्ट” कहा जाता है। उन्होंने T20I क्रिकेट में अपनी यॉर्कर से कई हारे हुए मैच भारत को जीताकर दी हुई हैं।

दोस्तों 2024 और 2026 का T20 World Cup हमने बुमराह के वजह से ही जीता हुआ है। क्योंकि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान, South Africa और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ बुमराह अगर अच्छा प्रदर्शन करता, तो शायद हम 2024 का T20 World Cup हम नहीं जीत पाते।

2024 T20 World Cup Ind vs Pak वाले मैच में अगर बुमराह मुहम्मद रिजवान का विकेट नहीं लेते, तो मुहम्मद रिजवान अकेले दम पर पाकिस्तान को वह मैच जितवा देते और हम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाते।

दोस्तों 2024 के पूरे टी20 विश्वकप के टूर्नामेंट में बुमराह ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया हुआ था, की T20 World Cup 2024 का player of the turnament का Award Jasprit Bumrah को मिला हुआ था।

दोस्तों याद करो 2026 का वो टी20 वर्ल्ड कप जब इंग्लैंड के साथ हमारा सेमीफाइनल का मैच होने वाला था। और उस मैच में बुमराह ने हमे वो हारा हुआ मैच जीताकर दिया हुआ था।

दोस्तों उस मैच हमने 255 स्कोर बनाने के बावजूद भी हम इंग्लैंड से सिर्फ 7 रनों से जीत गए थे। उस मैच में बुमराह को छोड़कर हमारे बाकी सभी गेंदबाजों की इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की हुई थी।

दोस्तों उस मैच में अगर बुमराह भी बाकी के सभी बॉलरो की तरह ज्यादा रन्स खाते तो वह मैच हम 100% हार जाते और 2026 के टी20 विश्व कप से हम बाहर हो जातें।

जब वो मैच खत्म हो गई थी और संजू सैमसन man of match का Award लेने के लिए आए हुए थे, तब उन्होंने कहा था कि आज में man of match का Award लेने के लिए आ रहा हु तो उसका कारण सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही है।

दोस्तों 2026 के वर्ल्डकप में बुमराह ने हमे कई मैचेस जिताकर दिए हुए है। जैसे West Indies, Pakistan और Newzealand वाले मैच में बुमराह ने कैसे परफोर्म किया था !!!

T20 World Cup 2026 के India vs Newzealand फाइनल मैच में बुमराह ने सिर्फ 15 रन्स देकर 4 विकेट्स लिए हुए थे। और उस फाइनल वाले मैच में बुमराह को Man of Match का Award भी मिला हुआ था।

Jasprit Bumrah का Test करियर (Test Cricket of Jasprit Bumrah)

बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को एक “complete fast bowler” के रूप में साबित किया हुआ है। उन्होंने विदेशों में खासकर England, Australia और South Africa में शानदार प्रदर्शन किया हुआ है।

कप्तानी (Captaincy Role)

दोस्तों जसप्रीत बुमराह ने कुछ मौकों पर भारतीय टीम और IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की हुई है। उनकी शांत स्वभाव और रणनीतिक सोच ने उन्हें एक जिम्मेदार लीडर के रूप में भी दिखाया है।

हालांकि वे नियमित कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनकी लीडरशिप क्वालिटी काफी मजबूत मानी जाती है। जब जब उन्होंने टी20 और test और IPL में captaincy की हुई है, तब तब बुमराह की टीम हमेशा वो मैच जीती हुई है।

Jasprit Bumrah के प्रमुख रिकॉर्ड (Major Records of Jasprit Bumrah)

जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं:

  1. भारत के सबसे खतरनाक डेथ ओवर स्पेशलिस्ट
  2. टेस्ट मैच में एक ओवर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
  3. सभी फॉर्मेट में 100+ विकेट लेने वाले प्रमुख गेंदबाज
  4. IPL में मुंबई इंडियंस के टॉप विकेट टेकर में से एक
  5. T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
  6. ICC टूर्नामेंट्स में लगातार अच्छा प्रदर्शन

🏆 पुरस्कार एवं सम्मान (Jasprit Bumrah Awards & Achievements)

  1. ICC टीम ऑफ द ईयर में कई बार शामिल।
  2. भारत के बेस्ट फास्ट बॉलर के रूप में पहचान।
  3. IPL चैंपियन (Mumbai Indians के साथ)
    BCCI द्वारा कई बार सम्मानित।
  4. T20 World Cup 2024 Player of the Turnament Award से सम्मानित।
  5. T20 World Cup 2026 Final Player of the match Award से सम्मानित।

Jasprit Bumrah Wife & Love Story

जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन जी से शादी की हुई है, जो एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और मॉडल हैं। दोनों की मुलाकात क्रिकेट से जुड़े इवेंट्स के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोस्तों सन 2021 में उन्होंने शादी की और उनको एक बेटा भी हुआ है, जिसका नाम अंगद जसप्रीत बुमराह है। आज दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं।

Jasprit Bumrah Net Worth – जसप्रीत बुमराह की कुल संपत्ति कितनी है?

जसप्रीत बुमराह की कमाई कई स्रोतों से होती है:

  1. BCCI सैलरी
  2. IPL कॉन्ट्रैक्ट (Mumbai Indians)
  3. Brand Endorsements

अनुमानित नेट वर्थ:

👉 लगभग ₹55–60 करोड़ (2026 के अनुसार अनुमानित)

Conclusion:

दोस्तों जसप्रीत बुमराह की कहानी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास की एक प्रेरणादायक मिसाल है। एक साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज बनने तक का उनका सफर हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा है।

आज वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक “match-winning bowler” के रूप में पहचाने जाते हैं।

🔥 Final Line:

जसप्रीत बुमराह यह साबित करते हैं कि अगर मेहनत और लगन हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।

दोस्तों Jasprit Bumrah Success Story in Hindi आर्टिकल आपको कैसा लगा? यह हमे नीचे दिए कमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके जरूर बताइए। इसके साथ ही हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को Subscribe जरूर करें।

व्हाट्सएप चैनल: सबस्क्राइब करें

इससे संबंधित पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

जसप्रीत बुमराह कौन हैं?

जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं।

जसप्रीत बुमराह की पत्नी कौन हैं?

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन हैं।

बुमराह किस टीम के लिए IPL खेलते हैं?

बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

बुमराह की गेंदबाजी स्पीड कितनी है?

बुमराह की गेंदबाजी स्पीड लगभग 140–145 km/h तक जाती है। और उनकी अब तक की हाई स्पीड 152 km/h की है।

मैं Cricket Jagat का संस्थापक और क्रिकेट प्रेमी हूँ। यहां मैं आपको क्रिकेट की ताज़ा खबरें, IPL अपडेट्स, Team India से जुड़ी जानकारी और मैच विश्लेषण सरल हिंदी में उपलब्ध कराता हूँ, ताकि आप हर बड़ी क्रिकेट अपडेट से जुड़े रहें।

Leave a Comment