GT vs RR Highlights: शुभमन गिल के तूफानी शतक से गुजरात फाइनल में, वैभव सूर्यवंशी की पारी गई बेकार
नमस्कार दोस्तों, आप सभी का Cricket Jagat में स्वागत है। दोस्तों IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक High Voltage मुकाबला देखने को मिला, जहां पर राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल का टिकट दांव पर लगा हुआ था।
दोस्तों इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करके वैभव सूर्यवंशी, रविंद्र जडेजा और D. Ferreira के दम पर 214 का बड़ा स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर खड़ा किया।
लेकिन सेकंड innings आने के बाद जब गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज बैटिंग करने मैदान पर उतरे तो शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने अपने धमाकेदार बैटिंग से मैच की कहानी को पूरी तरह से पलट कर रख दिया और 31 May को होने वाले IPL के फाइनल में अपना नाम दर्ज किया।
GT vs RR Highlights: शुभमन गिल ने पलटा मैच, 96 रन बनाकर भी टीम को नहीं जिता सके वैभव सूर्यवंशी
दोस्तो टॉस जीतने के बाद RR के कप्तान रियान पराग ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और फिर ग्राउंड में बैटिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जैसवाल, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत उतनी कुछ खास नहीं रही।
लेकिन फिर वैभव ने 204 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 47 बॉल्स में 96 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी की इस तूफानी पारी के कारण RR 214 जैसे बड़े स्कोर को बनाने में सफल हुएं। उस समय तो ऐसा लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स इस मैच को बड़ी आसानी से जीत जाएंगे।
लेकिन सेकंड innings में 215 जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जब Gt के बल्लेबाज बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरे तो उनकी शुरुआत बड़ी अच्छी और आत्मविश्वास से भरी रही। फिर गिल ने 53 बॉल्स में 104 रन्स की तूफानी पारी खेलकर पूरी मैच की कहानी को बदल कर रख दिया।
उनके साथ साई सुदर्शन ने भी अपना अहम योगदान देते हुए 181 के स्ट्राइक रेट से खेलकर 32 बॉल्स 58 runs बनाकर गिल की सहायता की और 18.4 ओवरों में ही उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर 219 रन्स बनाकर बड़ी आसानी से इस मैच को जीत लिया और राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स का टूटा सपना, GT पहुंची फाइनल में
दोस्तों 214 जैसे इतने बड़े स्कोर के बावजूद भी राजस्थान रॉयल्स (RR) के बॉलर्स GT पर दबाव बनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे और इसी कारण RR के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की 96 की तूफानी पारी खेलने के बावजूद भी वैभव अपने टीम RR को यह मैच नहीं जीता पाए और उनकी यह तूफानी पारी व्यर्थ में गई।
जैसे T20 World Cup 2026 के Ind vs Eng Semi Final मैच में जेकब बेथल ने 104 runs की तूफानी पारी खेली और उसके बावजूद भी वो अपने टीम को वो semi final वाली मैच नहीं जीता पाए, ठीक वैसा ही आज वैभव के साथ भी वही हुआ है।
दोस्तों इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने का यह सपना टूट गया। वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन पारी भी RR को जीत नहीं दिला सकी। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए GT को एक यादगार जीत दिलाई।
दोस्तों अब GT के सभी fans की नजरें IPL 2026 के फाइनल मैच पर रहेगी, जहां पर Gujrat Titans ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
Conclusion:
दोस्तों GT vs RR का मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम पर रहा है। क्योंकि एक तरफ वैभव सूर्यवंशी ने RR के लिए दमदार पारी खेली, तो दूसरी ओर शुभमन गिल ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए शानदार शतक बनाकर इस मैच को खत्म कर दिया।
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह हार जरूर दर्दनाक साबित रही होंगी, लेकिन गुजरात टाइटंस ने इस मैच को जीतकर यह साबित कर दिया कि बड़े मैचों में दबाव को कैसे संभाला जाता है।
- GT vs RCB Match Preview: एक तरफ गिल, दूसरी तरफ कोहली, कौन बनेगा चैंपियन?
- IPL 2026 Winner: दूसरी बार IPL Trophy कौन उठाएगा? GT और RCB में किसकी दावेदारी है सबसे मजबूत
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी पसंद आई होंगी, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। इसके साथ ही हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को Subscribe जरूर कीजिए।
- व्हाट्सअप चैनल: सबस्क्राइब करें
- टेलीग्राम चैनल: सबस्क्राइब करें
धन्यवाद…