Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान ODI सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान ODI सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले एक और बड़ा झटका लगा हुआ है। क्योंकि भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी विराट कोहली की तरह चोट के कारण पूरी ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं।

दोस्तों मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पंड्या को लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) स्प्रेन हुआ है, जिसके चलते उन्हें आराम करने की सलाह डॉक्टर ने दी हुई है।

Hardik Pandya Injury News: चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या

दोस्तों पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है और अफगानिस्तान ODI Series में वापसी कर सकते हैं।

लेकिन अंतिम मेडिकल जांच के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ODI सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया हुआ है। सूत्रों के अनुसार हार्दिक को कोई गंभीर चोट नहीं हुई है, लेकिन आगे आने वाले इंपोर्टेंट मुकाबलों को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमैंट अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।

टीम इंडिया के लिए क्यों इंपोर्टेंट हैं हार्दिक?

हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में भारत के सबसे इंपोर्टेंट ऑलराउंडरों में से एक हैं। वह बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों विभागों में टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। इसीलिए उनकी अनुपस्थिति में टीम इंडिया को प्लेइंग 11 के कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ सकता है।

विशेष रूप से मिडल ऑडर बैटिंग और तेज बॉलिंग करने की ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक की कमी टीम इंडिया को साफ महसूस हो सकती है।

किसे मिल सकता है मौका?

हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमैंट के पास नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑप्शंस मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ी ऑलराउंडर की भूमिका निभाने में सक्षम हैं और उन्हें प्लेइंग 11 में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल रिप्लेसमेंट का कोई ऐलान नहीं किया गया है।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी भारत की चिंता

दोस्तों इस सीरीज से पहले भारत पहले ही चोटों से जूझ रहा है। विराट कोहली भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या का बाहर होना टीम इंडिया के लिए दोहरा झटका माना जा रहा है।

Conclusion:

दोस्तों अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से हार्दिक पांड्या का बाहर होना, भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय देना चाहता है।

दोस्तों अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि हार्दिक पंड्या को वापसी कब होती है और इंग्लैंड दौरे तक वह पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं।

दोस्तों यह जानकारी आपको पसंद आई होंगी तो इसे अपने क्रिकेट प्रेमी दोस्त के साथ जरूर शेयर करें।

धन्यवाद आपका दिन शुभ हो…

मैं Cricket Jagat का संस्थापक और क्रिकेट प्रेमी हूँ। यहां मैं आपको क्रिकेट की ताज़ा खबरें, IPL अपडेट्स, Team India से जुड़ी जानकारी और मैच विश्लेषण सरल हिंदी में उपलब्ध कराता हूँ, ताकि आप हर बड़ी क्रिकेट अपडेट से जुड़े रहें।

Leave a Comment