IPL में ट्रोल, देश के लिए हीरो! भारतीय क्रिकेट फैंस की यह सच्चाई

Dark Reality of Indian Cricket Fan’s: IPL में ट्रोल, देश के लिए हीरो! भारतीय क्रिकेट फैंस की यह सच्चाई

नमस्कार दोस्तों, आप सब का हमारे Cricket Jagat ब्लॉग में स्वागत है। दोस्तों क्या आप एक Indian Cricket Fan’s है? अगर है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़िए।

क्योंकि दोस्तों इस पोस्ट के जरिए में आपके साथ Indians Cricket Fan’s की Dark Reality बताने जा रहा हूँ, जो आपको जानना बहुत ही जरूरी है। तो बिना समय को गंवाए पोस्ट की शुरुआत करते है।

Dark Reality of Indian Cricket Fan’s in Hindi

दोस्तों भारत में क्रिकेट बस एक खेल नहीं है बल्कि एक रिलीज़न है। और अगर ये एक रिलीजन है तो इसके कई सारे भगवान ( रोहित, बुमराह, हार्दिक पंड्या आदि…) है, जिनके अराउंड ये गेम घूमता है। पर क्या हो जब उन्हीं लोगों को अप्रैल और मई के महीने में एक विलेन जैसा ट्रीट किया जाए और जून के महीने में फिर से भगवान जैसा ट्रीट किया जाए।

दोस्तों भारत में क्रिकेट फेंडम इतना डिवाइडेड हो चुका है और इतना डिवाइडेड सालों से रहा है कि प्लेयर्स को इमोशंस के दम पर ट्रीट किया जाता हैं। दोस्तों में बात कर रहा हु Three Titans की of this game यानि कि रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की।

Dark Reality of Indian cricket fans
Image Credit: google.com

IPL में ट्रोल, देश के लिए हीरो! भारतीय क्रिकेट फैंस की यह सच्चाई

दोस्तों ये तीन प्लेयर्स जब Mumbai Indians की Midnight Blue की जर्सी पहनते है, तो उनकी हर एक एक्शन और हर एक मिस्टेक एक meam बन जाती है और उसकी ट्रोलिंग की जाती है। पर वही ये तीन प्लेयर्स जब भारतीय क्रिकेट की जर्सी पहनते हैं, तो सबकुछ चुटकी बजाते हुए बदल जाता है।

फिर सारी की सारी हेट डेस्परेशन में convert हो जाती है। वो सेम लोग जो इन 3 प्लेयर्स को IPL के वक्त ट्रॉल किया करते थे, वही लोग इनके आगे प्रार्थनाएं लेके बैठ जाते है कि प्लीज़ इस हमारे Indian cricket को बचालो। और उस वक्त वो सिर्फ उनको चेयर ही नहीं करते बल्कि वो उनके पूजते भी है।

IPL यानि Indian Premier league ने पूरे देश को डिवाइड किया हुआ है। By the pin code, by the state and by the cities जो किसी भी तरीके से गलत नहीं है। हर सिटी को उनको रिप्रेजेंट करने का और सेलिब्रेट करने का मौका मिल रहा है।

पर कई बार वो सेलिब्रेशंस इतनी हेट में कन्वर्ट हो जाती है कि यह पूरा देश यह भूल जाता है कि indian cricket का ओरिजन कहा से है? पहले शुरुआत करते है हम हमारे 2 Icc trophy Winning Captain रोहित शर्मा से।

Hitman Rohit Sharma:

दोस्तों रोहित शर्मा का इंडियन क्रिकेट में योगदान सिर्फ उनका नाम बोलने से ही तुम सब समझ जाते हों। और वही रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए IPL में 5 IPL ट्रॉफीज जीतता है और IPL में ऐसे ऐसे रिकॉर्ड्स बनाता है, जो सालों तक नहीं टूट सकते।

और एक ऐसी माडर्न लेगसी बिल्ड करता है, जहां तक पहुंचने की सोचना भी इंपॉसिबल चीज मानी जाती है। पर इसी IPL में जब कुछ मैचेस के लिए उनका बल्ला शांत हो जाता है, यानि कि उनके बैट से रन्स नहीं आते है, तो पूरा देश मिलकर उनको ट्रॉल करने लग जाता है।

वो सारे लोग जो इंडियन जर्सी में उनके आगे प्रार्थनाएं करते हैं, इंडियन क्रिकेट को बचाने के लिए वो उस मुंबई इंडियंस की जर्सी में उसी Rohit Sharma का मजाक उड़ाने लगते है। उसके स्ट्राइक रेट पर, उसके फिटनेस पर और उसके फॉर्म पर सवाल उठाते है।

और ऐसे सवाल उठाकर यह भुला दिया जाता है कि अब तक उसने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या क्या किया है। दोस्तों उसके बाद नंबर आता है हार्दिक पंड्या का…

हार्दिक पंड्या:

दोस्तों शायद इस क्रिकेट के इतिहास में हार्दिक पंड्या से ज्यादा हेट किसी और प्लेयर को नहीं मिली होगी। हार्दिक पंड्या एक ऐसा इकलौता प्लेयर है, जिसको सिर्फ दूसरे टीमों से हेट नहीं मिलती बल्कि कई बार तो अपने ही फ्रेंचाइजी के लोग उसको ट्रॉल करते है।

दोस्तों सोचो यह कितना टफ होगा हार्दिक पंड्या के लिए जब 2024 के IPL सीजन में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान घोषित किया गया, तो यह पूरा देश मिलकर के उस बंदे के पीछे पड़ गया।

दोस्तों जब बात आती है क्लच की, नॉकआउट्स में खेलने की और प्रेशर हैंडल करने की और इस देश की इज्जत बचाने की तो हर वक्त हार्दिक पंड्या खड़ा होता है। भारतीय टीम का ओरा फार्मिंग IPL में एक ओवर ऐक्टिंग बन जाता है।

2024 के IPL सीजन में पूरा सोशल मीडिया टॉक्सिसिटी कमेंट्स से भर गया और पूरा स्टेडियम हार्दिक पंड्या को ट्रॉल करता था। हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा तो ठीक है पर तुम सोचो जसप्रीत बुमराह की भी trolling होती है।

जसप्रीत बुमराह:

दोस्तों वो जसप्रीत बुमराह जहां पर कोई खड़ा नहीं होता, वहां पर वो बंदा खड़ा हुआ करता था। जब जब इंडिया प्रेशर में होती है और जब जब इंडिया हार रही होती है तब तब बुमराह इकलौता ऐसा प्लेयर होता है, जो पूरे मैच को अकेले के दम पर पलट देता है।

और में यह जसप्रीत बुमराह का फैन होने के नाते नहीं कह रहा बल्कि ये stats कहते है और past में खेल चुके लिजेंड्री प्लेयर्स और करेंटली खेल रहे प्लेयर्स जैसे कि विराट कोहली, संजू सैमसन, रोहित शर्मा, मुहम्मद सिराज आदि… ये सब कहते है कि,

“Jasprit bumrah is a National treasure” – Virat Kohli

“We Only Believe in Jassi Bhai” – Mohamad Siraj

याद करो T20 World Cup 2024 की वो Ind vs pak की मैच जब भारत 120 पर all out हो गया था और उस मैच के सेकंड innings में जब भारत मुहम्मद रिजवान के कारण ऑल मोस्ट हारने ही वाला था, तब जसप्रीत बुमराह ने मुहम्मद रिजवान के साथ साथ बाबर आजम और Iftikhar Ahmed की विकेट ली हुई थी, तब जाकर भारत वो मैच जीत पाया था।

ये सिर्फ मैने एक रियल एग्जांपल दिया था, ऐसे कई सारे रियल एग्जांपल है, जब बुमराह ने हमारे देश की इज्जत जाते जाते बचाई हुई थी। इतना सबकुछ पता होने के बावजूद भी हम jasprit bumrah को IPL सीजन में ट्रॉल करते रहते है। एक और रियल एग्जांपल इसी साल का ले लेते है।

जब T20 World Cup 2026 के england के साथ semi final में, west indies के साथ क्वार्टर फाइन में और न्यूजीलैंड के साथ Final में कैसे बुमराह ने भारत को हारते हारते बचाया हुआ था। और 2026 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद सब भारतीय लोग बुमराह की कितनी तारीफ कर रहे थे।

और वही लोग 2026 का IPL सीजन शुरू होते ही जब जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिल रही थी, तब उसको ट्रॉल करने लगे थे। Mi vs RR Match में जब वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को एक ओवर 2 सिक्स क्या मारे सब लोग बुमराह को वैभव सूर्यवंशी तुम्हारा बाप है ऐसा बोलने लगे।

ये वही लोग है जो एक महीने पहिले वर्ल्डकप में बुमराह की तारीफ करते करते थकते नहीं थे। इंडियन क्रिकेट फैंस 2 महीनों के एंटरटेनमेंट के लिए एक ऐसे बंदे को ट्रॉल करते है, जिसने इंडियन टीम के लिए क्या कुछ नहीं किया हुआ होता है।

पर जैसे IPL का सीजन खत्म हो जाता और IPL की वो सारे टीमों के वो झंडे नीचे जाते है और IPL की वो जर्सी उतारी जाती है, तो यह पूरा देश अचानक से बदल सा जाता है। और वही लोग जो IPL में उनको ट्रॉल कर रहे थे, वही लोग फिर से खुद को उनका fan कहते है।

और फिर यह सारा देश फिर से एक हो जाता है इंडियन क्रिकेट फैन बनकर इंडियन क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए। और सोचो ये अपने आप में ही कितना बड़ा दोगलापन है। और ये सब IPL के वक्त क्यों नहीं होता।

सोचो उस पल के बारे में जब सामने इंटरनेशनल ऑपोजेशन की टीम है और उनके बैट्समैन सेट हो चुके है और हमारे देश इज्जत on the line है और यह एक बहुत ही इंपोर्टेंट फाइनल मैच है और अगर इसे नहीं जीते तो सारा मेहनत पानी में जाएगी।

स्टेडियम पूरा शांत हो जाता है और फिर ये पूरा देश थमकर रुककर TV देखने लगता है। और सबकी बस एक ही प्रेयर होती है कि ये बॉलर यानि जसप्रीत बुमराह कैसे भी करके एक wicket दे और होता भी वही है। जसप्रीत बुमराह विकेट निकलता भी है। उस टाइम सब यह भूल जाते है, jasprit Bumrah की IPL की इकोनॉमी।

हार्दिक पंड्या के साथ वही होता है, सोचो जब 15 बॉल्स में 50 रन्स चाहिए होते है, तब फिर से हमारे देश की इज्जत on the line होती है। फिर भी एक बंदा स्ट्राइक पे एकदम शान्त खड़ा है और एकदम कॉन्फिडेंस में है और वो इंडिया को वो मैच जीता देता है।

याद करो वो दिन जब T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच South Africa के साथ था और उस मैच की आखिरी over रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या को सौंप देता है। और हार्दिक पंड्या उस ओवर में हार्दिक पंड्या डेविड मिलर विकेट लेकर के भारत को 2024 का T20 World Cup जीता देता है।

उस वक्त हम यह भूल जाते है की हमने IPL में हार्दिक पंड्या को कितना ट्रॉल किया था। रोहित शर्मा के साथ भी वही होता हैं। जब सामने इंटरनेशनल की खतरनाक टीम ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैड होती है, तब कैसे रोहित शर्मा उनके छक्के छुड़ाते है और अपने अच्छी लीडरशिप से और captaincy सी से कैसे भारतीय टीम को हारी हुई मैच जिताकर दे देता है।

रोहित शर्मा बिना अपने stats के बारे में सोचे और बिना अपने पर्सनल रिकॉर्ड के बारे में सोचे बस इस देश के लिए खेलता है। पर IPL आते ही इंडियन क्रिकेट फैंस वो सब कुछ भूल जाते है और उसके द्वारा हुई एक मिस्टेक पर और एक्शन पर सोशल मीडिया पर भर भर के meam बनाए जाते है।

दोस्तों इतना सबकुछ होने के बाद भी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ये सब प्लेयर्स यह सब भुलाकर अपने देश के लिए बड़े प्रेम से खेलने लग जाते है।

दोस्तों इस पोस्ट को लिखने का उद्वेश्य मेरा केवल यही है कि किसी भी क्रिकेट प्लेयर को ट्रॉल मत करो। फिर चाहे वो हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा हो या विराट कोहली हो।

दोस्तों जब भी कभी किसी प्लेयर को ट्रॉल करने का मन करे, तो अपने मन में एक बार यह सोचे कि अगर ये प्लेयर IPL जर्सी नहीं पहनता तो तब भी में उसको उतना ट्रॉल करता? तब शायद तुम्हे उसका जवाब मिल जाएगा। फिर उस दिन तुम एक मैच्योर यानि असली क्रिकेट फैन बन जाओगे।

दोस्तों यह जानकारी आपको पसंद आई होंगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। और इसके ऊपर आपकी क्या राय है यह आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स कॉमेंट करके जरूर बताइए। हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर follow जरूर करे। फॉलो करने की लिंक नीचे दी हुई है।

धन्यवाद…

मैं Cricket Jagat का संस्थापक और क्रिकेट प्रेमी हूँ। यहां मैं आपको क्रिकेट की ताज़ा खबरें, IPL अपडेट्स, Team India से जुड़ी जानकारी और मैच विश्लेषण सरल हिंदी में उपलब्ध कराता हूँ, ताकि आप हर बड़ी क्रिकेट अपडेट से जुड़े रहें।

Leave a Comment